Posts

उमरिया :- ग्राम सरमनिया में फांसी लगाकर महिला ने दी जान जांच में जुटी पुलिस

Image
  ग्राम सरमनिया में फांसी लगाकर महिला ने दी जान जांच में जुटी पुलिस उमरिया / मध्यप्रदेश उमरिया जिले के पुलिस थाना मानपुर क्षेत्र के ताला चौकी अंतर्गत ग्राम सर मनिया में कल शाम 6:00 बजे के आसपास माया बाई बाई का पति गंगा बैगा उम्र लगभग 35 वर्ष अपने घर ग्राम सरवानिया से कुछ दूर जंगल में महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है घटना की जानकारी ग्राम पंचायत माला के पूर्व सरपंच एवं परिजनों द्वारा पुलिस चौकी ताला को दी गई जिस पर ताला चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव व अन्य सहायक पुलिस कर्मियों द्वारा घटनास्थल ग्राम सरवानिया पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही मौका पंचनामा बनाकर सव को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए पीएम के लिए सीएचसी मानपुर लाया गया जहां आज दिनांक 17- 7- 2022 को पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह बात शायद ही किसी के गले नहीं उतर रही अब देखना होगा कि पुलिस इन्वेस्टिगेशन में महिला के मौत के कारणों का खुलासा हो पाता है कि नहीं फिलहाल पुलिसिया जांच जारी है..!   उम...

उमरिया :- *त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों में बजा भाजपा का डंका :* *भाजपा के अधिकतम जनप्रतिनिधि चुनाव जीत कर आए :दिलीप पांडे* उमरिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों ने गांवों और ग्रामीण जनता के उत्थान और विकास के लिए जो काम शुरू किए थे, उनके प्रभाव अब ग्रामीण जनजीवन पर दिखाई देने लगे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं तथा विकास कार्यों से गांवों में जीवन आसान हुआ है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है। जनता से किए वादों पर तत्परतापूर्वक अमल करने तथा असंभव माने जाने वाले कामों को भी दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए पूरा करने से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को अपना भरपूर समर्थन दिया है ,श्री पांडेय ने भाजपा को स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया तथा प्रत्येक बूथ पर लगातार काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि नगर निकाय के चुनावों में भी भाजपा को जनता का ऐसा ही आशीर्वाद मिलेगा। *52 में से 44 जिला पंचायतों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत* श्री पांडेय ने त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की 52 जिला पंचायतों में चुनाव हुए थे, जिनमें से 44 जिला पंचायतों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। 84 प्रतिशत जिला पंचायतों में भाजपा को सफलता मिली है। श्री पांडेय ने कहा कि 8 अन्य जिलों में भी भाजपा की जिला पंचायत बनाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। इनमें से 3 जिलों में थोड़ी कठिनाई रही है, लेकिन 29 तारीख को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। *जनपद पंचायतों में 74.44 प्रतिशत सफलता* श्री पांडेय ने बताया कि प्रदेश की 313 जनपद पंचायतों में से 233 में भाजपा के लोग जीते हैं। इस हिसाब से इनमें भाजपा की सफलता दर करीब 74.44 फीसदी रही है। श्री शर्मा ने कहा कि बचे हुए स्थानों से भी अभी पार्टी के पक्ष में जानकारी मिल रही है और 27-28 तारीख को और भी बेहतर स्थिति सामने आने की उम्मीद है। *19863 पंचायतों में भाजपा के सरपंच* श्री पांडेय ने कहा कि प्रदेश की 22924 पंचायतों में चुनाव हुए थे। इनमें से 19863 पंचायतों में भाजपा समर्थित सरपंच चुने गए हैं। इसके अनुसार प्रदेश की 87 प्रतिशत पंचायतों में सरपंच भाजपा के रहेंगे। श्री पांडे ने कहा कि पंचायत चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि 650 पंचायतों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं। *विकास के नए आयाम खुलेंगे* श्री पाण्डे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा था और जनता ने भी पार्टी प्रत्याशियों को वोट के रूप में जो अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है, वह विकास के लिए ही है। पार्टी प्रत्याशियों को इस चुनाव में जो बहुमत मिला है, जनता ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है, इससे विकास के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है और आने वाले समय में पंचायती क्षेत्रों में विकास के नए आयाम खुलेंगे। *कांग्रेस के धुरंधरों का सूपड़ा साफ* श्री पांडे ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में प्रदेश की जनता ने गुंडिज्म और तिकड़म की राजनीति करने वाले कांग्रेस के धुरंधरों को अच्छा सबक सिखाया है। गुना में दिग्विजयसिंह का सूपड़ा साफ हो गया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद की विधानसभा में आने वाली चार में तीन जनपद पंचायतों में कांग्रेस के प्रत्याशी हार गए। इंदौर में मतदाताओं ने कांग्रेस को सबक सिखाया है और भिंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। अल्पसंख्यकों को अपना वोटबैंक मानकर राजनीति करने वाली कांग्रेस को बुरहानपुर के मतदाताओं ने ऐसा सबक सिखाया है कि कांग्रेस कभी भूलेगी नहीं। बुरहानपुर के मतदाताओं ने कांग्रेस मुक्त जिला पंचायत बनाई है। छिंदवाड़ा में भी कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं रही है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों ने यह बता दिया है कि झूठ बोलने वाली, जनता को गुमराह करने वाली ताकतें बुरी तरह असफल रही हैं। , Mp54News.Net

Image
  त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों में बजा भाजपा का डंका   भाजपा के अधिकतम जनप्रतिनिधि चुनाव जीत कर आए :दिलीप पांडे उमरिया/मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों ने गांवों और ग्रामीण जनता के उत्थान और विकास के लिए जो काम शुरू किए थे, उनके प्रभाव अब ग्रामीण जनजीवन पर दिखाई देने लगे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं तथा विकास कार्यों से गांवों में जीवन आसान हुआ है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है। जनता से किए वादों पर तत्परतापूर्वक अमल करने तथा असंभव माने जाने वाले कामों को भी दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए पूरा करने से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को अपना भरपूर समर्थन दिया है ,श्री पांडेय ने भाजपा को स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया तथा प्रत्येक बूथ पर लगातार काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने आशा ज...

उमरिया :- पुलिस ने निकाला फ़्लैग मार्च

Image
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण तरीके से मतदान कराने हेतु उमरिया पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च उमरिया/मध्यप्रदेश  आगामी नगरीय निकाय चुनाव को केंद्र में रखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया श्री प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार आज दिनांक 04.07.2022 को जिले के थाना उमरिया एवं नोरोजाबाद नगरीय क्षेत्रो में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रति पाल महोबिया, एसडीओपी उमरिया रवि शंकर पांडेय, एसडीओपी  पाली जितेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली उमरिया निरीक्षक सुंद्रेश सिंह, थाना प्रभारी नोरोजाबाद निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस बल के शहरीय क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया ।  उक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में सघनता पूर्वक पैदल भ्रमण करना और असामाजिक तत्वों, आपराधिक तत्वों एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखना एवं जनता में कानून व्यवस्था के विश्वास को बनाए रखने का कार्य करना है l Mp54News.Net

उमरिया :- बोलेरो वाहन पेड़ से टकराई , एक कि हुई मौत 03 घायल

Image
  मोटरसाइकिल बाइक को बचाने के चक्कर में बोलेरो  कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई घटनास्थल में 1 की मौत 3 घायल नौरोजाबाद/उमरिया (मध्यप्रदेश) उमरिया जिले के थाना नौरोजाबाद क्षेत्र से घुलघुली की ओर जा रही एक बिलोरो कार जो देवरी महुरा के बीच एक मोटरसाइकिल बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी जिसमें एक  पेड़ में जा टकराई घटनास्थल में सोहेल पिता रहीस उम्र 24 वर्ष की घटनास्थल में मौत हो गई घटना के संबंध में बताया गया कि नरोजाबाद से घुलघुली की ओर जा रहे थे और अचानक अनियंत्रित हो गई गाड़ी बोलेरो कार में 4 लोग सवार थे जो गंभीर रूप से घायल होने के वजह से ग्रामीणों की मदद से तत्काल 108 के द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी के एक की मृत्यु घटनास्थल गांव वालों के सहयोग से ट्रैक्टर से निकालने से का प्रयास किया गया लेकिन नहीं निकला जिसकी सूचना थाना नौरोजाबाद को दी गई पुलिस लगी विवेचना में में जुट गई हैं..! Mp54News.Net

चंदिया में पुलिस ने निकाला फ़्लैग मार्च

Image
  चंदिया में पुलिस ने निकाला फ़्लैग मार्च चंदिया/उमरिया चंदिया आगामी नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए शांति पूर्ण मतदान कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में डीएसपी भारती जाट एवं थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी मय स्टाफ के साथ चंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया। Mp54News.Net

धान के खेत पर दबंग ने दौड़ाया ट्रैक्टर,फसल बर्बाद*

Image
  धान के खेत पर दबंग ने दौड़ाया ट्रैक्टर,फसल बर्बाद उमरिया/मध्यप्रदेश उमरिया जिले के एक गाँव मे रोपा लगे धान के खेत मे दबंग ने ट्रैक्टर चलाकर पूरे फसल को बर्बाद कर दिया है,इस मामले की शिकायत फरियादी गुलाब चंद पिता बबली राय उम्र 55 वर्ष ग्राम (ताला)बड़खेड़ा 16 तहसील बिलसपुर ने सम्बन्धित चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।दरअसल फरियादी का दबंग बड़ा भाई भागचंद राय अपने पिता की भूमि को अनर्गल तरीके से कब्जे में ले लिया है,जबकि पिता की संपत्ति भूमि पर फरियादी विशाली रॉय के आवेदन पर सम्बंधित राजस्व निरीक्षक ने इसी वर्ष जनवरी माह में नाप-जोख कर बराबर खूंटा आदि लगाकर दोनो पक्ष की सीमा तय कर दी है,बावजूद इसके दबंग भागचंद राय कब्जा नही छोड़ रहा है,जिस वजह से दोनो पक्षो में आये दिन विवाद हो रहा है।इस मामले में सम्बंधित आरआई ने बताया कि प्रथम पक्षकार ने दिसम्बर माह में स्टे आदि ले लिया है,जल्द ही पुलिस की मदद से फरियादी विशाली राय को उसके हिस्से की भूमि कब्जा देने की कार्यवाही की जायेगी।फरियादी की माने तो दिसम्बर माह में राजस्व विभाग ने स्टे दे दिया था परन्तु पुलिस की मदद से होने वाली कब्जे की कार...