उमरिया :- पुलिस ने निकाला फ़्लैग मार्च

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण तरीके से मतदान कराने हेतु उमरिया पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च


उमरिया/मध्यप्रदेश 

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को केंद्र में रखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया श्री प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार आज दिनांक 04.07.2022 को जिले के थाना उमरिया एवं नोरोजाबाद नगरीय क्षेत्रो में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रति पाल महोबिया, एसडीओपी उमरिया रवि शंकर पांडेय, एसडीओपी  पाली जितेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली उमरिया निरीक्षक सुंद्रेश सिंह, थाना प्रभारी नोरोजाबाद निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस बल के शहरीय क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया । 

उक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में सघनता पूर्वक पैदल भ्रमण करना और असामाजिक तत्वों, आपराधिक तत्वों एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखना एवं जनता में कानून व्यवस्था के विश्वास को बनाए रखने का कार्य करना है l


Mp54News.Net

Comments