धान के खेत पर दबंग ने दौड़ाया ट्रैक्टर,फसल बर्बाद*

 धान के खेत पर दबंग ने दौड़ाया ट्रैक्टर,फसल बर्बाद

उमरिया/मध्यप्रदेश

उमरिया जिले के एक गाँव मे रोपा लगे धान के खेत मे दबंग ने ट्रैक्टर चलाकर पूरे फसल को बर्बाद कर दिया है,इस मामले की शिकायत फरियादी गुलाब चंद पिता बबली राय उम्र 55 वर्ष ग्राम (ताला)बड़खेड़ा 16 तहसील बिलसपुर ने सम्बन्धित चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।दरअसल फरियादी का दबंग बड़ा भाई भागचंद राय अपने पिता की भूमि को अनर्गल तरीके से कब्जे में ले लिया है,जबकि पिता की संपत्ति भूमि पर फरियादी विशाली रॉय के आवेदन पर सम्बंधित राजस्व निरीक्षक ने इसी वर्ष जनवरी माह में नाप-जोख कर बराबर खूंटा आदि लगाकर दोनो पक्ष की सीमा तय कर दी है,बावजूद इसके दबंग भागचंद राय कब्जा नही छोड़ रहा है,जिस वजह से दोनो पक्षो में आये दिन विवाद हो रहा है।इस मामले में सम्बंधित आरआई ने बताया कि प्रथम पक्षकार ने दिसम्बर माह में स्टे आदि ले लिया है,जल्द ही पुलिस की मदद से फरियादी विशाली राय को उसके हिस्से की भूमि कब्जा देने की कार्यवाही की जायेगी।फरियादी की माने तो दिसम्बर माह में राजस्व विभाग ने स्टे दे दिया था परन्तु पुलिस की मदद से होने वाली कब्जे की कार्यवाही नही की गई।जिस वजह से फरियादी के खेत पर लगी धान की फसल को दबंग ने ट्रैक्टर की मदद से पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।फरियादी की माने तो विरोध करने पर दबंग भागचंद गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है,जिस वजह से पूरा परिवार दहशत में है।विदित हो कि किसानों को भू-सम्बन्धी आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश कमिश्नर राजीव शर्मा ने दिया हुआ है,बावजूद इसके राजस्व विभाग के ढुलमुल रवैये से किसान परेशान है,वही आर्थिक क्षति और आपराधिक घटनाओं से भी क्षेत्रीय स्तर पर किसान दो-चार हो रहे है।चंदिया थाने में दी गई शिकायत में इस पूरे मामले पर फरियादी ने कार्यवाही की गुहार लगाई है,और दबंग पर ठोस कार्यवाही की बात कही है।


                   Mp52News.Net

Comments